[ad_1]
![श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: चंद्रयान-3 थीम पर मनेगा उत्सव, प्रज्ञान-प्रभास की पोशाक में भक्तों को मोहित करेंगे लल्ला Shri Krishna Janmashtami will be celebrated in Mathura this time on theme of Chandrayaan 3](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2022/08/18/mathara-ma-sharakashhanae-janamashhatama-ka-thhama_1660837521.jpeg?w=414&dpr=1.0)
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में जन-जन के आराध्य अजन्मे का 5250वां जन्मोत्सव इस बार मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भव्य होगा। चंद्रयान-3 थीम पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान को सजाया जाएगा। जन्म होते ही लल्ला, प्रज्ञान-प्रभास पोशाक धारण कर भक्तों को मोहित करेंगे।
इसके बाद सोने-चांदी से निर्मित 100 किग्रा की कामधेनु गाय हरिद्वार के गंगाजल और गोमाता के दूध से लल्ला का अभिषेक करेगी। अजन्मे के स्वागत में यहां सजाए जाने वाले फूल बंगले का नाम इसरो चीफ एस सोमनाथ के नाम पर रखा गया है। भागवत भवन के द्वार पर चंद्रमा और प्रज्ञान का कटआउट लगाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस कार्यक्रम में आने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः- डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां, विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से लेंगे सात फेरे
[ad_2]
Source link