Our Social Networks

अखिलेश यादव ने कहा: सांसद के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग अपराध, यह भाजपा का बेशर्म प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने कहा: सांसद के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग अपराध, यह भाजपा का बेशर्म प्रदर्शन

[ad_1]

Akhilesh Yadav said: Using such abusive language against MP is a crime

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सत्ता पक्ष के सांसद रमेश बिधूड़ी के अभद्र भाषा के प्रयोग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंसान की पहचान चेहरा नहीं, बल्कि उनकी जबान होती है। अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है।

उन्होंने एक्स के जरिये कहा कि ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है, जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हंसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है, बल्कि ये भाजपा के अधिकांश सदस्यों की निर्लज्जता का बेशर्म प्रदर्शन है। ऐसे सासंदो पर, किसी भी प्रकार की संसदीय विशेषाधिकारों की छूट से परे पूरे संसद और संविधान की मानहानि करने का मुकदमा होना चाहिए। उन पर ताउम्र की पाबंदी भी लगाई जानी चाहिए।

सपा सरकार के जनहित के कार्यों को बर्बाद कर रही भाजपा 

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने सपा सरकार के जनहित के कामों को बर्बाद कर जनता को उसके रहमोकरम पर छोड़ दिया है। लोगों को समय से इलाज न मिल पाने के कारण असामयिक मौतें हो रही हैं। एंबुलेंस सेवा की बदहाली की वजह से एक विदेशी मेहमान की मौत दुनिया भर में बदनामी का कारण हो सकती है।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की मौत एंबुलेंस उपलब्ध न होने से हो गई, जो दुखद है। इससे उत्तर प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तार-तार हो गई है। बुंदेलखंड के जिला अस्पतालों में एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर है। कई जगहों पर इसका प्रयोग वीआईपी ड्यूटी और अस्पताल का सामान ढोने में हो रहा है। गुरुवार को मलिहाबाद के फिरोजपुर गांव के रहने वाले बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर दो घंटे बाद एंबुलेंस मिली। बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अब जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

वरिष्ठ सपा नेता मोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री मोहन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भेंट किए। उल्लेखनीय है कि मोहन सिंह तीन बार सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान भी मिला था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह व विधायक कमाल अख्तर आदि उपस्थित थे।

सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी

समाजवादी शिक्षक सभा के जिला व महानगर अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। लखनऊ से अवधेश सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह यादव, उन्नाव से आशुतोष वर्मा, गोरखपुर में सुभाष चंद्र नायक और अयोध्या से प्रशांत कुमार प्रजापति को सचिव बनाया गया है। शिक्षक सभा में डॉ. जितेन्द्र मौर्या को बहराइच और बाबूराम कोरी को महासचिव, सुनील चौरसिया अमेठी की जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप में दी गई है।

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष शरद शरन ने शनिवार को जारी कर दी। लाल साहब को लखनऊ महानगर, रवीन्द्र नाथ वाराणसी, जियालाल अमेठी, विजय कुमार लखनऊ, चंद्रभान यादव गोरखपुर के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव ने जारी की। नत्थू लाल सोनकर को वाराणसी, पेशकार राव को बहराइच, कृष्णा चौधरी को अयोध्या, मोहम्मद आजाद को कानपुर की जिम्मेदारी दी गई।

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भुर्जी ने प्रदेश की पदाधिकारियों की सूची जारी की। लखनऊ के दिव्य रतन, आजमगढ़ के संजय लाल यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया। लखनऊ के जितेन्द्र कुमार और कानपुर से राहुल खरे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *