[ad_1]
![अब कासगंज में पेशाब कांड: किन्नरों ने युवक को पिलाया पेशाब, दस हजार रुपये भी लूटे, रंजिश में की वारदात Transgender accused of making youth drink urine In Kasganj looted ten thousand rupees](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/29/750x506/transgender_1690613139.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर में चार दिन पहले किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के साथ रहने वाले युवक को अमानवीयता का शिकार बनाया। किन्नरों ने ना केवल युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके मुंह पर पेशाब किया, बल्कि पेशाब पिलाया गया। इसके अलावा उससे 10 हजार भी लूट लिए गए।
युवक को गंजा भी कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोपी पांच किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक, 26 जुलाई को दोपहर के समय युवक कासगंज से वापस सहावर जा रहा था। इसी दौरान जौहरी गांव के पास किन्नरों ने उसे घेर लिया।
सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और 10 हजार रुपये लूट लिए। युवक का आरोप है कि सभी ने उसके मुंह पर पेशाब किया। उसे पेशाब पिलाया गया। इस घटना का शिकार युवक रफीकुल के गंजडुंडवारा का रहने वाला है।
जानकारी मिली है कि युवक गंजडुंडवारा में रहने वाले किन्नर चांदनी के घर पर खाना बनाता है। वह उनके गुट के साथ ही नाचने गाने भी जाता था। युवक ने बताया कि दूसरे गुट के किन्नर उससे रंजिश रखते थे। इसी वजह से उसके साथ यह अमानवीय घटना की।
[ad_2]
Source link