[ad_1]
अमीषा पटेल: अमीषा पटेल हिंदी और तेलगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह फिल्म अभिनेता अश्मित पटेल की बहन और प्रसिद्ध वकील-राजनीतिज्ञ बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। उन्होंने वर्ष 2000 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म कहो ना… प्यार है से अपने अभिनय कॅरिअर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इस फिल्म के लिए अमीषा को जी सिने अवार्ड (बेस्ट डब्यू) का अवार्ड मिला था। इसके बाद वर्ष 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर : एक प्रेम कथा ने उन्हें स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा गया। जल्द ही वह सनी देओल के साथ एक बार फिर फिल्म गदर : एक प्रेम कथा की रीमेक गदर-2 में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: नया प्रयोग: देश को जल्द मिलेगी पहली पीएंडपी कार्गों लाइनर ट्रेन, माल भाड़े के साथ लोग भी कर सकेंगे यात्रा
गुल पनाग: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में गुल पनाग का नाम भी शामिल है। उन्होंने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कीं हैं। गुल का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। गुल जिंदगी को बेहद खुलकर जीने में यकीन रखती हैं। वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स-1999 का खिताब जीतने वाली गुल प्रमाणित व्यवसायिक पायलट भी हैं। बॉलीवुड में गुल ने अलग-अलग फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। धूप, डोर, मनोरमा-सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित कर दिया। गुल को बाइक चलाना इतना पसंद हैं कि उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। यहां तक की उनकी विदाई भी बाइक पर हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया। वर्ष 2014 में उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।
एचएस पनाग: एचएस पनाग (हरचरणजीत सिंह पनाग) भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं। पनाग रक्षा विशेषज्ञ के साथ रणनीतिक मामलों के जानकार हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले एचएस पनाग भारतीय शसस्त्र बल में रोबोटिक्स तकनीक के समर्थक हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत उन्होंने पाकिस्तानी पायलट परवेज कुरैशी मेहंदी को हिरासत में लिया था। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के जिस पायलट परवेज कुरैशी मेहंदी को हिंदुस्तान में पकड़ा गया था, वह बाद में पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख बने थे। पनाग का जन्म 4 दिसंबर 1948 को फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) जिले में हुआ था। उनके पिता कर्नल शमशेर सिंह एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जो विकास, शिक्षा, पूर्व सैनिकों के मुद्दों, लैंगिक समानता और बाल अधिकारों के क्षेत्र में सामाजिक पहल करने के लिए जाने जाते थे। एचएस पनाग मशहूर अभिनेत्री गुल पनाग के पिता हैं।
[ad_2]
Source link