Our Social Networks

चंद्रयान-3: ‘रोवर ने पूरा किया अपना काम, स्लीप मोड में रखा गया-बैटरी पूरी तरह चार्ज’, ISRO ने दी जानकारी

चंद्रयान-3: ‘रोवर ने पूरा किया अपना काम, स्लीप मोड में रखा गया-बैटरी पूरी तरह चार्ज’, ISRO ने दी जानकारी

[ad_1]

Chandrayaan-3: Rover completed its assignment, put in sleep mode battery fully charged ISRO

प्रज्ञान रोवर (फाइल)
– फोटो : इसरो

विस्तार


इसरो के चंद्रयान-3 का मिशन अब भी जारी है। प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने इसरो केंद्र को लगातार डाटा और तस्वीरें भेजी हैं। इस बीच शनिवार को अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रोवर ने अपना काम  पूरा कर लिया है और इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। 

अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी पर भेजा जाता है। बैटरी तरह से चार्ज है। सौर पैनल 22 सितंबर,2023 को अपेक्षित अगले सूर्योदय पर प्रकाश हासिल करने के लिए उन्मुख है। रिसीवर चाली रखा गया है। 

 

इससे पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि  लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अभी भी काम कर रहे हैं और वैज्ञानिक उपकरणों के साथ हमारी टीम अब भी बहुत काम कर रही है। उन्होंने बताया था कि रोवर लैंडर से लगभग 100 मीटर दूर चला गया है और हम आने वाले एक या दो दिनों में उन दोनों को सुलाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें रात का सामना करना पड़ेगा। 






[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *