[ad_1]
![चरित्र पर शक में कत्ल: कमरों में फैला खून दे रहा था दरिंदगी की गवाही, खिड़की से मदद मांगती रहीं मां-बेटी पर... Husband kill his wife and poured acid on daughter in Kanpur Mother-daughter kept pleading for help from window](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/25/750x506/husband-kill-his-wife_1690265858.jpeg?w=414&dpr=1.0)
कानपुर में शख्स ने की पत्नी की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के दर्शनपुरवा में सोमवार शाम पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर नृशंस हत्या कर दी। बचाव में आई बेटी पर भी जानलेवा हमला करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
दर्शनपुरवा निवासी अर्जुन सोनी सोमवार को पत्नी सोनी की हत्या के पूरे इरादे से पहुंचा था। घर के अंदर घुसते ही सबसे पहले अंदर से ताला डाला, इसके बाद पत्नी पर तेजाब डालकर तड़पाता रहा। मां-बेटी खिड़की से झांककर बार-बार मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से पड़ोसी बेबस देखते रहे।
अर्जुन दर्शनपुरवा में शकुंतलादेवी के मकान के ग्राउंड फ्लोर में 45 सौ रुपये किराये पर दो सालों से रह रहा है। शकुंतलादेवी ने बताया कि मृतका के तीनों बेटे अमित, सुमित और अंकुर कपड़े की दुकान में काम करते हैं। अमित, सुमित किसी काम से बहराइच गए थे। शाम करीब पांच बजे अर्जुन के घर से चीख पुकार की जोर से आवाजें आने लगीं तो वे पहली मंजिल से नीचे उतर आईं।
आसपास रहने वाले अर्पित शर्मा, सुमन वर्मा, संध्या, रामू भी घरों से बाहर आकर अर्जुन के घर की ओर देखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अर्जुन ने घर के अंदर करीब आधे घंटे तक खूनी खेल खेला। मेन गेट अंदर से बंद होने के कारण वे सभी बेबस खड़े रहे। खून से लथपथ सोनी घर की खिड़की पर आकर दोनों हाथ बाहर निकालकर लोगों से मदद की गुहार लगाती रही।
[ad_2]
Source link