[ad_1]
![राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय BJP candidate filed nomination for Rajyasabha bypoll.](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/09/05/dr-dinesh-sharma_1693897129.jpeg?w=414&dpr=1.0)
भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
ये भी पढ़ें – हापुड़ कांड: जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में पूर्व जज को भी जोड़ा गया, सभी पहलुओं पर होगी जांच
ये भी पढ़ें – सनातन पर टिप्पणी: भड़के संत बोले, अगर सिर काटने के लिए 10 करोड़ कम हैं तो मै ईनाम बढ़ा दूंगा
डॉ. दिनेश शर्मा मौजूदा समय में विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक है। राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई थी।
पेशे से शिक्षक डॉ. शर्मा लखनऊ से दो बार मेयर व एक बार उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि, योगी सरकार 2.0 में उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं दिया गया।
[ad_2]
Source link