[ad_1]
![वृंदावन हादसा: बांके बिहार मंदिर के पास भक्तिमय था पूरा माहौल, अचानक सिर पर गिरने लगे ईंट-पत्थर और फिर... Vrindavan accident Devotees return visiting Banke Bihari suddenly bricks and stones started falling on head](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/16/750x506/vrindavan-accident_1692153683.jpeg?w=414&dpr=1.0)
Vrindavan accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में एक जर्जर मकान के ढहने से उसके मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हैं। दो घायल वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। एक मथुरा के सिटी अस्पताल में हैं और एक आगरा रेफर कर दिया है। हादसे में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इसमें दो बेटियों के सामने उनकी माताओं की मौत हो गई। दोनों बेटियां भी उपचाराधीन हैं।
वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कानपुर नगर के फेस-2 निवासी शिव नारायण कश्यप ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी गीता कश्यप की मौत हो गई है। पत्नी गीता और बेटी अनामिका, रश्मि गुप्ता के साथ श्रीबांके बिहारी के दर्शन को 5.15 बजे करीब गईं थीं। जबकि वह खुद धर्मशाला में ही रुका हुआ था।
दर्शन कर पत्नी, बेटी और रश्मि गुप्ता 5.45 बजे करीब लौट रहीं थीं। तभी यह हादसा हो गया। उनको बेटी द्वारा फोन कर हादसे की जानकारी दी गई। वह तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। वहां पत्नी मृत पड़ी थी। इधर, बेटी घायल हालत में थी। उसे देख उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको भी भर्ती कर ड्रीप लगाई।
शिव नारायण बताते हैं कि उन्होंने हादसे के संबंध में बेटी अनामिका से बात की। उसने बताया कि वह दर्शन करने के बाद सीधे धर्मशाला आ रहीं थीं। मंदिर के आसपास के नजारों को देख खुश हो रहे थे। माहौल पूरा भक्तिमय था। मगर, इसी बीच अचानक से सिर पर ईंट-पत्थर आकर गिर गए। उनमें मां गीता और रश्मि आंटी दब गईं।
[ad_2]
Source link