[ad_1]
![सरहद पार का प्यार: सीमा के बाद अब भारत आई सानिया अख्तर की पूरी कहानी, सौरभ के साथ अफेयर और फिर शादी, धोखा... Sania Akhtar of Bangladesh came to India after Pakistani woman Seema Haider said Saurabh Tiwari married me](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/22/750x506/saniya-akhtar_1692687328.jpeg?w=414&dpr=1.0)
बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पबजी पार्टर सचिन मीणा के प्यार की खातिर सरहद लांघकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब एक और प्रेम कहानी सामने आई है। इस प्रेम कहानी का तब खुलासा हुआ जब एक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला एक साल के मासूम बच्चे को लेकर भारत पहुंची। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली महिला का नाम सानिया अख्तर है।
सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी के पास आई है। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने नोएडा के रहने वाले अपने प्रेमी से प्रेम विवाह किया था। उसने बताया कि नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों का अफेयर हुआ। इसके बाद दोनों शादी कर ली।
इसके बाद सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा भी एक साल का हो गया है। कुछ समय पहले सौरभ भारत आ गया। उसके बाद वह वापस नहीं गया। आरोप है कि उसका पति यहां किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है।
सानिया करीब 10 दिन पहले अब अपने बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। उसने खुद ही अपने पति सौरभ तिवारी की तलाश की। सानिया को पता चला कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पीड़ित महिला सानिया ने आरोप लगाया कि उसका पति सौरभ अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ना चाहती। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
[ad_2]
Source link