Our Social Networks

हाथरस: महिला आरक्षण बिल पर बोलीं मंत्री बेबी रानी, कहा- महिलाओं के सम्मान में भाजपा ने किया काम

हाथरस: महिला आरक्षण बिल पर बोलीं मंत्री बेबी रानी, कहा- महिलाओं के सम्मान में भाजपा ने किया काम

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

Updated Fri, 22 Sep 2023 12:01 AM IST

Minister Baby Rani Maurya speaks on women reservation bill

बच्चे को पोषाहार देतीं मंत्री बेबीरानी मौर्य
– फोटो : सूचना विभाग

विस्तार


प्रदेश की महिला कल्याण एवंबाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के बिल को पास कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान में काम करती रही है।

उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू महिला हैं। वह खुद उत्तराखंड की राज्यपाल रही हैं। अंजुला सिंह माहौर हाथरस की विधायक हैं। भाजपा की सोच हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने वाली रही है।

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल लाकर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ने वो करके दिखाया है, जो कि अन्य राजनीतिक दल लंबे समय में नहीं कर सके। उन्होंने बाल पुष्टाहार को देश की आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी बताया। 

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *