[ad_1]
![Etah News: भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत woman died after being buried under debris after wall of kutcha house collapsed In Etah](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/12/750x506/etah-news-bharabharakara-gara-kacaca-makana-ka-thavara-malb-ma-thabkara-mahal-ka-mata_1691846483.jpeg?w=414&dpr=1.0)
Etah News: भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की सुबह करीब छह बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला वहां बने कमरे में सो रही थी। तभी अचानक भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दब गई। महिला को निकालने में करीब आधे घंटे का समय लगा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव की है। गांव निवासी पप्पू सिंह की पत्नी ममता देवी (40) की मलबे में दबकर मौत हुई है। हादसा के दौरान पति व अन्य परिजन बाहर सो रहे थे, जबकि महिला अंदर सो रही थी। पति ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे का है। वह बच्चों के साथ मकान के बाहर सो रहा था। पत्नी दीवार के पास ही चारपाई डालकर सो रही थी।
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो’
अचानक दीवार गिरने की आवाज आई तो हड़बड़ाहट में उठकर देखा तो पत्नी मलबे में दबी थी। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। सभी ने मिलकर मलबा हटाकर निकाला। तब तक सांसें थम चुकी थीं, फिर भी एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, यहां मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: ‘जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे’, सुनकर सन्न रह गए लोग
महिला का कच्चा मकान बना हुआ है। वहां पास में पानी भर गया था। इसके चलते दीवार गिरने की संभावना जताई जा रही है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। -राजेश कुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक
[ad_2]
Source link