[ad_1]
![मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे 24 घंटे के लिए रहेगा बंद, कांवड़ियों के जत्थे को देखते हुए प्रशासन ने बदला रूट Moradabad: Delhi Highway will remain closed for 24 hours, administration changed route view Kanwariyas](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/19/750x506/moradabad-kanwadiye_1692466572.jpeg?w=414&dpr=1.0)
मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे से गुजरते कांवडिये
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ियों और उनके जत्थों को देखते हुए रूट प्लान में परिवर्तन कर दिया गया है। दिल्ली हाईवे पर 24 घंटे के लिए नो ट्रैफिक कर दिया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ पथ पर जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रविवार सुबह 8 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक हाईवे पर (दुपहिया वाहन और कारों का संचालन भी दोनों साइडों में बंद) रहेगा।
सावन के सातवें सोमवार से दो दिन पहले शनिवार को कांवड़ियों के जत्थे मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत अन्य जनपदों से ब्रजघाट पहुंचे हैं। रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट से अलग अलग जनपदों के लिए होंगे। जिससे गजरौला, पाकबड़ा, मूंढपांडे, रामपुर में जगह जगह जाम लगने की संभावनाएं है।
कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। इस लिए यातायात पुलिस ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद निर्णय लिया है कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार आठ बजे तक दिल्ली हाईवे पर नो ट्रैफिक किया जाए।
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार दिल्ली हाईवे चौबीस घंटे नो ट्रैफिक रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, फायर, पुलिस समेत अन्य आपात सेवा वाले वाहन ही जा सकेंगे।
[ad_2]
Source link