Our Social Networks

G20: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने की पुष्टि

G20: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने की पुष्टि

[ad_1]

President Vladimir Putin is not planning a trip to the G20 summit in India

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
– फोटो : twitter/KremlinRussia_E

विस्तार


अगले महीने भारत में होने वाली जी20 सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। अब मुख्य जोर एक विशेष सैन्य अभियान पर है।

जी20 शिखर सम्मेलन इस साल सितंबर में भारत में होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां खूब जोरों से चल रही हैं। सम्मेलन को लेकर भारत ने सभी जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं को निमंत्रण भेजा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे या नहीं। 

पुतिन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी नहीं पहुंचे। 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को उन्होंने वर्चुअली संबोधित किया। 

भारत इस समय जी-20 की मेजबानी कर रहा है। यह समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। ये सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं। समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। 

 

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *