Our Social Networks

PM Modi: ग्रीस से सीधा बंगलूरू पहुंचेंगे पीएम मोदी, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को देंगे बधाई

PM Modi: ग्रीस से सीधा बंगलूरू पहुंचेंगे पीएम मोदी, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को देंगे बधाई

[ad_1]

PM Modi meeting with Isro scientist in Bengaluru After success of Chandrayaan 3 News update

PM Modi.
– फोटो : Social Media

विस्तार


दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे बंगलूरू के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। बता दें, विक्रम लैंडर की लैंडिंग के वक्त पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे। 

एक घंटे मुख्यालय में रुकेंगे पीएम मोदी

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार सुबह बंगलूरू पहुंचेंगे। पीएम इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में करीब एक घंटा रुकेंगे। वे इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, नेता और कार्यकर्ता एचएएल हवाई अड्डे के बाहर और आईएसटीआरएसी के पास जलाहल्ली क्रॉस में पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

लैंडिंग के दौरान वर्चुअली वैज्ञानिकों को दी थी बधाई

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने वर्चुअली इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि टीम चंद्रयान, इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जिन्होंने इस घड़ी के वर्षों तक कड़ी मेहनत की। उत्साह-उमंग और आनंद के इस पल के लिए भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान करता हूं। देश के वैज्ञानिकों के कारण भारत ने इतिहास रचा है। भारत आज चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका है। इसरो के कारण अब चांद से जुड़े कई मिथक बदल जाएंगे। उन्होंने कहा था कि अब कहावतें भी बदल जाएंगी। पहले बच्चे कहा करते थे- चंदा मामा दूर के लेकिन अब वह दिन भी आएगा, जब बच्चे कहेंगे- चंदा मामा बस एक टूर के।






[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *