[ad_1]
10:57 AM, 06-Sep-2023
मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : Amar Ujala
सरधना थानाक्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि शव ईख के खेत में पड़ा हुआ था। किसान ने बदबू आने पर पुलिस का सूचित किया। सीओ सरधना मौके पर पहुंचे।
10:57 AM, 06-Sep-2023
दरअसल, बड़ौत ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली ग्राम पंचायत में ह्र्दयगति रुकने से ग्राम प्रधान राजेंद्र की अप्रैल माह में मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रधान का पद रिक्त चला आ रहा था। अब यहां पर राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
बुधवार को मतदान प्रक्रिया कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुई। कुल 13 पोलिंग पार्टियां चुनाव करा रही है। 13 बूथ बनाए गए हैं जिनमें से 10 बूथ बीआरसी बडौली पर तथा तीन बूथ हरिजन चौपाल में बनाए गए हैं।
कहने को तो चुनाव मैदान में 6 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य तीन प्रत्याशियों में ही चुनावी टक्कर है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम मौके पर मौजूद है और मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
10:57 AM, 06-Sep-2023
लोहियानगर में मतदान
– फोटो : Amar Ujala
लोहिया नगर के गांव हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो गया। एक ही परिसर में बने दो बूथ पर सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 2 घंटे में करीब 19% मतदान हुआ। जिसमें 1536 मत में से 290 मत डाले गए। मतदान सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
10:34 AM, 06-Sep-2023
West UP News Live: रिक्त प्रधान पदों के लिए मतदान आज, सरधना के बपारसी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ बागपत समेत कई जिलों में आज ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसे लेकर सुबह से ही मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। मेरठ में लोहियानगर थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर में मतदान कराया जा रहा है तो वहीं बागपत के बड़ौली में प्रधान और सैडभर में सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। वोट डालने के लिए मतदाना मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
[ad_2]
Source link