[ad_1]
![MS Dhoni Video: डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान बने धोनी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने माही के साथ खेला गोल्फ CSK Captain MS Dhoni spotted playing golf with former US President Donald Trump in America](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/09/08/ms-dhoni-donald-trump_1694150360.jpeg?w=414&dpr=1.0)
डोनाल्ड ट्रंप और महेंद्र सिंह धोनी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। धोनी ने क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि, उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेल भी पसंद हैं। धोनी का पहला प्यार फुटबॉल है। इसके अलावा उन्हें टेनिस और गोल्फ भी काफी पसंद है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे। अब उनकी एक तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है।
दरअसल, धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंपनेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था।
धोनी के करीबी ने शेयर की तस्वीर
धोनी के करीबी और बिजनेसमैन हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।”
A post shared by Hitesh Sanghvi (@hitesh412740)
[ad_2]
Source link