[ad_1]
![G20 Summit: कल पहले पुरुष मेहमान फिर महिलाएं जाएंगी राजघाट, दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे ये मार्ग; सुरक्षा कड़ी G20 Summit On Sunday first male guests then women will go to Rajghat these routes will remain closed till 2 pm](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/09/08/thall-ma-btha-ha-kaii-rasata_1694187171.jpeg?w=414&dpr=1.0)
दिल्ली में बंद हैं कई रास्ते
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व अन्य रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। इसके बाद महिला मेहमानों को भेजा जाएगा। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे तक राजघाट के लिए जाना शुरू कर देंगे। राजघाट से विदेशी मेहमान सीधे प्रगति मैदान जाएंगे। यहां पर फिर बैठकों का दौर शुरू होगा। बताया जा रहा है अमेरिका के राष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से चले जाएंगे।
[ad_2]
Source link