Our Social Networks

PM Modi Bhopal Visit Live: जंबूरी मैदान में पीएम ने किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारों से गूंजा भोपाल

PM Modi Bhopal Visit Live: जंबूरी मैदान में पीएम ने किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारों से गूंजा भोपाल

[ad_1]

12:10 PM, 25-Sep-2023

कमलनाथ ने पाप किया था: शिवराज

कमलनाथ ने जल जीवन मिशन शुरू नहीं किया और बहनों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया। किसान सम्मान निधि की सूचि नहीं भेजी। प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का प्रयास किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड हमने बनाएं हैं। कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए थे। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आने वाले 5 साल में एमपी भारत का नंबर एक राज्य पीएम मोदी के आशीर्वाद से भाजपा बनाएंगी। हम संकल्प लें कि फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से एमपी में सरकार बनाएगी।

12:04 PM, 25-Sep-2023


कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते शिवराज
– फोटो : सोशल मीडिया

सीएम ने महिला आरक्षण के लिए जताया आभार

सीएम शिवराज ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 33 फीसदी बहनों को पीएम मोदी ने आरक्षण दिया। मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं। हमें गर्व हैं हम ऐसे नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। आज एमपी में 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था है। हमारी अनेकों उपलब्धियां हैं। डबल इंजन की सरकार ने एमपी को तेजी से आगे बढ़ाया है।

12:01 PM, 25-Sep-2023

वीडी शर्मा बोले..

हम 2023, 2024 में विजय का इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं। एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है।

11:55 AM, 25-Sep-2023


प्रशस्ति पत्र प्रदान करती महिलाएं
– फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं ने जताया आभार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के लिए महिलाओं ने पीएम मोदी को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया।

11:37 AM, 25-Sep-2023


जंबूरी मैदान में रोड शो करते हैं पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी का रोड शो

खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकार उनका भव्य स्वागत किया।

 

11:31 AM, 25-Sep-2023


नारी शक्ति वंदन बिल के लिए महिला कार्यकर्ता पीएम का आभार व्यक्त करेंगी।
– फोटो : अमर उजाला

जंबूरी मैदान में पीएम का रोड शो शुरू

पीएम मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने पहुंच गए हैं। वे खुली जीप में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो कर रहे हैं। करीब 10 मिनट के रोड शो के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचेंगे और लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

11:21 AM, 25-Sep-2023


महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान में पहुंच गए है। वे खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से मंच तक पहुंचेंगे।

11:19 AM, 25-Sep-2023


जगह-जगह बनाए गए मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार
– फोटो : अमर उजाला

जंबूरी मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल विमानतल से जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी। एमपी की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। 

11:12 AM, 25-Sep-2023


जंबूरी मैदान में सजा भाजपा का मंच
– फोटो : अमर उजाला

मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी

जंबूरी मैदान में केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा के अध्यक्ष और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेता मंच पर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंची हैं। महिलाओं ने भगवा रंग की कमल के फूल की साड़ी और माथे पर श्री राम लिखा हुआ टीका लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

11:08 AM, 25-Sep-2023


पीएम मोदी से स्वागत में खड़े भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

भोपाल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए है। वहीं सीएम शिवराज जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं।

10:46 AM, 25-Sep-2023

भाजपा कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रक से टकराई

खरगोन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 39 यात्री घायल हो गए। बस में सवार लोग भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए जा रहे थे, हादसा देर रात कसरावद के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

10:42 AM, 25-Sep-2023


नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार
– फोटो : अमर उजाला

भेल से जंबूरी मैदान तक सजाए गए मंच

सीएम शिवराज सिंह चौहान जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भोपाल में खास तैयारियां की गई हैं। भेल से लेकर जंबूरी मैदान तक खास सजावट की गई है। जगह-जगह मंच सजाए गए हैं। कलाकार आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

10:00 AM, 25-Sep-2023


जंबूरी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी
– फोटो : अमर उजाला

पं. दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित प्रदर्शनी 

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद  एवं वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता ने रविवार को जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम स्थल पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

09:58 AM, 25-Sep-2023

पीएम के दौरे से पहले उमा भारती ने लिखा..

पीएम मोदी के दौरे से पहले पूर्व सीएम उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘प्रधानमंत्री जी का भोपाल की धरती पर स्वागत। वह गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा हैं, मुझे यकीन है कि वह महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देकर जाएंगे।’

09:03 AM, 25-Sep-2023

PM Modi Bhopal Visit Live: जंबूरी मैदान में पीएम ने किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारों से गूंजा भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में करीब 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10:55 बजे भोपाल विमान तल पर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से 11:20 बजे जंबूरी मैदान के सामने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से प्रधानमंत्री खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से होकर 11:30 बजे मंच तक पहुंचेंगे। 12:30 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। आज के महाकुंभ में भाजपा द्वारा प्रदेश की 223 विधानसभा क्षेत्रों से जनता का आशीर्वाद लेकर संपन्न हुई पांचों जन आशीर्वाद यात्रा का समागम भी होगा।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *