[ad_1]
![Israel-Hamas War: मोहन भागवत बोले- भारत में कभी भी इन मुद्दों पर युद्ध नहीं हुए, क्योंकि हम हिंदू हैं Mohan Bhagwat says no wars on these issues in India as Israel Hamas War because we are Hindus](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2022/12/20/rss-chief-mohan-bhagwat_1671556890.jpeg?w=414&dpr=1.0)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 5500 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच आरएसएस प्रमुख ने भी युद्ध पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है। जिन कारणों से इस्राइल-हमास के बीच जंग हो रही है, ऐसे मुद्दे पर भारत ने कभी भी युद्ध नहीं देखा है।
केवल हिंदू ही सभी धर्मों की रक्षा करते हैं: भागवत
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को नागपुर के स्कूल में पहुंचे। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का एक धर्म और संस्कृति, जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह सिर्फ हिंदू धर्म है। यह हिंदुओं का देश है। इसका मतलब यह नहीं कि हम अन्य धर्मों को अस्वीकार करते हैं। अगर आप हिंदू बोलते हैं तो आपको यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि हमने मुसलमानों की भी रक्षा की। केवल हिंदू ही सभी धर्मों की रक्षा करते हैं। केवल भारत ही ऐसा है, जहां हर धर्म को माना जाता है। दूसरों ने ऐसा नहीं किया।
इसलिए हम हिंदू हैं: भागवत
भागवत ने आगे कहा कि पूरे विश्व में संघर्ष चल रहा है। आप यूक्रेन-रूस देखें या फिर हमास-इस्राइल। लेकिन हमारे देश में इन मुद्दों पर कभी युद्ध नहीं हुए। शिवाजी महाराज के समय उस तरह के आक्रमण हुए, लेकिन हमने कभी नहीं लड़ा। इस मुद्दे पर किसी से भी लड़ाई नहीं हुई। इसलिए हम हिंदू हैं।
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
[ad_2]
Source link