Our Social Networks

Rampur News: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Rampur News: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

[ad_1]

रामपुर। पति की सलामती व लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला।

Trending Videos

सुहागिन महिलाओं ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। रविवार की सुबह महिलाओं ने स्नान पूजन के साथ व्रत की शुरुआत की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी। शाम होने के साथ ही एक बार फिर घरों में पूजन-अर्चन हुई। चंद्रमा के निकलने का इंतजार शुरू हो गया। रात 7 बजकर 46 मिनट पर चांद का दीदार हुआ। चांद के दीदार करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को खोला। महिलाओं ने छलनी से अपने पति का दीदार किया। आसमान में चांद दिखाई देते ही लाेगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। कई जगह पटाखे भी जलाए गए। आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। कई महिलाओं के पति सेना, पुलिस, रेलवे, अस्पताल में काम करते हैं। ऐसे में महिलाओं ने लैपटाप, व्हाटसएप कॉल और अन्य संसाधनों के जरिए पति का दीदार कर व्रत खोला और करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया।

करवा चौथ पर शक्ति दरबार में हुआ पूजा-अर्चन

रामपुर शक्ति दरबार में पुजारी विश्वनाथ मिश्रा ने करवाचौथ के त्योहार पर विशेष रूप से यज्ञ किया और आहुतियां देकर जगत कल्याण की कामना की। उन्होंने यज्ञ अनुष्ठान कर आदि शक्ति देवी ज्वाला जी को प्रसन्न किया। इस अवसर पर तमाम भक्त मौजूद रहे।

वीआईपी कॉलोनी समेत कई मंदिरों में हुआ पूजन-अर्चन

रामपुर शहर में वीआईपी कॉलोनी समेत कई मंदिरों मेंं पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान कॉलोनी में सामूहिक रूप से महिलाओं ने आतिशबाजी के बीच पूजन-अर्चन किया और चांद देखकर व्रत खोला। वहीं तोपखाना स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में राधा-कृष्ण के जयकारों के बीच पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भगवान को प्रसाद चढ़ाते हुए चांद का दीदार किया गया।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *