[ad_1]
![मणिपुर में हिंसा: अखिलेश यादव बोले, राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रही भाजपा Akhilesh Yadav says BJP is disturbing the social harmony for its political agenda.](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/06/18/750x506/akhilesh-yadav_1687075089.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रही है।
उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई। भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।
ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, दो किमी के दायरे में भक्तों के लिए होंगे ये विशेष इंतजाम
ये भी पढ़ें – ईडी ने महाठग शेरपुरिया और करीबियों की 14.54 करोड़ की संपत्ति अटैच की, मर्सिडीज कार भी अटैच
हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा। केंद्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
[ad_2]
Source link