Our Social Networks

अच्छी खबर: खतरे के निशान से नीचे आई यमुना, पर्यटक अब महताब बाग से निहार सकेंगे ताज; 15 दिन से था बंद

अच्छी खबर: खतरे के निशान से नीचे आई यमुना, पर्यटक अब महताब बाग से निहार सकेंगे ताज; 15 दिन से था बंद

[ad_1]

Tourists will now be able to see Taj Mahal from Mehtab Bagh and ADA View Point in Agra

Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी…अब सूख गया है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में महताब बाग व एडीए व्यू पॉइंट से बृहस्पतिवार से पर्यटक ताजमहल को निहार सकेंगे। वहीं 15 दिनों से बंद स्मारक को पर्यटकों के लिए खोलने का बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आदेश जारी कर दिया है। शहर में यमुना खतरे के निशान से नीचे आ गई है। बुधवार को वॉटर वर्क्स पर जलस्तर 494.7 फीट था।

यमुना में बाढ़ के कारण नदी किनारे स्थित संरक्षित स्मारकों में पानी भर गया था। एडीए का ताज व्यू पॉइंट भी डूब गया था। 18 जुलाई को एएसआई ने पर्यटकों के लिए महताब बाग को बंद कर दिया था। 15 दिन बाद बृहस्पतिवार से पर्यटकों के लिए महताब बाग खुल जाएगा। उधर, एत्माउद्दौला के पिछले हिस्से में बने 22 कमरों में पानी भरने से सिल्ट जमा हो गई है।

यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका…सरेआम पार कर दीं सारी हदें

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार गोकुल और ओखला बैराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार घट रहा है। वॉटर वर्क्स पर लाल निशान 495 फीट पर है। यमुना 494.7 फीट पर बह रही है। बुधवार शाम 6 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक गोकुल बैराज से यमुना में 73 हजार और ओखला बैराज से 18 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज हो रहा है।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *