[ad_1]
![Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार young man riding bike died after being crushed under falling tree amid rain in Agra](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2020/06/05/tree-fall_1591368842.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पेड़ गिरा (demo)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को बारिश के बीच एक पेड़ सड़क पर धराशायी हो गया। वहां से निकल रहा बाइक सवार उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई।
हादसा रकाबगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कुतलूपुर में हुआ। यहां शनिवार की शाम करीब छह बजे बारिश हो रही थी। इसी बीच एक पुराना विशाल पेड़ सड़क की तरफ गिर गया। इसाी समय वहां से धनौली निवासी महाराज सिंह बाइक से निकल रहे थे। पेड़ गिरने से महराज सिंह उसके नीचे दब गए।
यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम, ‘सजि धजि आय गए नंद के आंगन, गाय रहे गोप बधायौ है’
लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और महराज सिंह को निकालने में जुट गए। जब तक उन्हें निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में खबर दी गई तो चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत; लाखों का सामान जलकर राख
खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। पुलिस ने उसे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजन को खबर दे दी गई है।
[ad_2]
Source link