Our Social Networks

Aligarh: ग्रीनपार्क अपार्टमेंट में लगी उड़ान प्रदर्शनी, कई किस्म के कैक्टस के पौधे रहे आकर्षण का केंद्र

Aligarh: ग्रीनपार्क अपार्टमेंट में लगी उड़ान प्रदर्शनी, कई किस्म के कैक्टस के पौधे रहे आकर्षण का केंद्र

[ad_1]

Udan exhibition at Greenpark Apartment

उड़ान प्रदर्शनी में महिलाएं खरीदारी करते हुए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ महानगर के ग्रीनपार्क अपार्टमेंट में उड़ान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कई किस्म के कैक्टस के पौधे आकर्षण का केंद्र रहे। कपड़ों से लेकर खानपान के स्टाल भी शामिल रहे।

प्रदर्शनी

मंगलवार को एक दिवसीय प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी में महिलाओं ने स्टाल लगा रखा था। प्रदर्शनी आयोजक अलका बंसल ने बताया कि नई और पुरानी पीढ़ी ने अपने हुनर और मेहनत से नई-नई चीजें तैयार की हैं। तैयार चीजों को उन्होंने एक मंच प्रदान किया है। इससे उनमें लगातार आत्मविश्वास पैदा हो रहा है। 

कपड़े, इलेक्ट्रानिक, खानपान के उत्पाद के स्टाल के साथ अलग-अलग किस्म के कैक्टस सहित अन्य बोनसाई के पौधे आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉल संचालिका अनीता शर्मा ने बताया कि इन पौधों से कार्यालय और घर को बहुत सुंदर बनाया जा सकता है। इनकी हरियाली को आंखों को ठंडक देती है। 

प्रदर्शनी

पौधों की तमाम प्रजातियां होती हैं। प्रदर्शनी में पानी के पौधे, जेड बोनसाई, ऑक्सीजन के पौधे, पिलखुना सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रहे। इन पौधों के बारे में सभी ने जानकारी हासिल की।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *