[ad_1]
दरोगा और महिला के बीच खींचातानी
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम में एक मृत्यु प्रमाण पत्र के विषय में जानकारी करने आए नोएडा के दंपती से पुलिस का टकराव हो गया। इस दौरान बन्नादेवी थाने के दरोगा-सिपाही व महिला के बीच जमकर खींचतान हुई। जिसमें महिला से मोबाइल तक छीन लिया गया और जमकर धक्कामुक्की की गई। वहीं दरोगा संग महिला ने अभद्रता करते हुए सर्विस पिस्टल तक छीन ली। काफी देर हंगामे के बाद किसी तरह भीड़ जमा होने पर सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने विवाद शांत कराया। मामले में दरोगा की ओर से महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बताया गया है कि नोएडा और सराय रहमान बन्नादेवी के परिवार के बीच नोएडा की एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों का संपत्ति के मूल मालिक के मृत्यु प्रमाण पत्र पर अपना अपना दावा है। इसी विवाद में पिछले दिनों सराय रहमान नई आबादी की शाहजहां ने 10 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप है कि नोएडा में उनका 32 वर्ग मीटर का प्लाट है। जिसे वह कोर्ट से भी जीत चुकी हैं। मगर उस पर मालिकाना हक जताते हुए नोएडा सेक्टर 70 निवासी संदीप व उमेश 27 मार्च को घर पर आए। खुद को नगर निगम से बताते हुए नोएडा वाले मकान के मूल कागज मांगे। कागज न दिखाने पर गालीगलौज की। साथ में प्लाट उसके नाम न करने पर धमकी दी। इस मुकदमे की विवेचना रसलगंज चौकी प्रभारी महीपाल सिंह कर रहे हैं।
इधर, सोमवार को संदीप व उनकी पत्नी अलका गर्ग अपने पक्ष के दस्तावेजों की जानकारी के लिए नगर निगम आए थे। यह जानकारी महीपाल सिंह को हुई तो वह संदीप को नोटिस तामील कराने नगर निगम पहुंच गए। दरोगा का कहना है कि वह संदीप से उसका नाम पूछकर बात कर रहे थे। तभी उनकी पत्नी अल्का गर्ग ने विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इस पर वहां दोनों में खींचतान हो गई। इस दौरान पिस्टल खींचने की कोशिश की गई। वहीं महिला का आरोप है कि दरोगा उनके पति को जबरन करते हुए धमका रहे थे तो वह उसका अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। इसी बात पर दरोगा भडक़ गया और मोबाइल छीनते हुए खींचतान व धक्कामुक्की कर दी।
[ad_2]
Source link