Our Social Networks

Ballia Crime: पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की गोली लगने से मौत, दामाद के घर पर हुआ था हंगामा, FIR दर्ज

Ballia Crime: पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की गोली लगने से मौत, दामाद के घर पर हुआ था हंगामा, FIR दर्ज

[ad_1]

Ballia Crime: Former chairman representative shot dead, son-in-law injured, FIR against son-in-law

गोली मारकर हत्या।
– फोटो : social media

विस्तार


बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह की उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात आपसी कलह में गोली लगने से मौत हो गई। घटना में बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी मनीष सिंह (40 साल) घायल हो गये। पुलिस कोमल सिंह की तहरीर पर चचेरे दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। दामाद मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

यह भी पढें- Varanasi: डॉ के. एजिलरसन बने वाराणसी कमिश्नरेट के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त, पहली बार हुआ ये बदलाव, पढ़ें ये खबर

शत्रुघ्न सिंह नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के भसुर थे। सोमवार की देर रात वे पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गए थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और गोली चल गयी। गोली चलने से शत्रुघ्न सिंह व दामाद दोनों घायल हो गये। सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।चिकित्सकों ने शत्रुघ्न सिंह को मृत घोषित कर दिया। मनीष सिंह पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उभांव थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि वार्ड नंबर 10 मनीष सिंह के घर पर ही घटना हुई है। कोमल सिंह की तहरीर पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *