[ad_1]
![Bhadohi: हाईवे पर चार वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम Vegetable seller died due to crushed by four wheeler on highway angry people jammed](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/31/750x506/bhadohi_1693503720.jpeg?w=414&dpr=1.0)
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के किशुनदेवपुर में गुरुवार रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे की एक लेन को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे जाम विरोध कर रहे लोगों को हटाया। किशुनदेवपुर राधा स्वामी धाम निवासी सुरेश बिंद (45) सब्जी विक्रेता था।
गुरुवार रात वह हाईवे के उत्तरी लेन को पार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे की एक लेन को जाम कर दिया। इससे उत्तरी लेन पर वाहनों की कतार लग गई।
कोतवाल सदानंद सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर जाम कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सब्जी विक्रेता को टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। सुरेश बिंद छह बेटियों का पिता था। तीन की शादी हो चुकी है। परिजनों में कोहराम मचा है।
[ad_2]
Source link