Our Social Networks

BJP कार्यकर्ता हत्याकांड: जाको राखे साइयां मार सके न कोय…चंद घंटे बाद कत्ल, विनय का आखिरी इंस्टाग्राम स्टेटस

BJP कार्यकर्ता हत्याकांड: जाको राखे साइयां मार सके न कोय…चंद घंटे बाद कत्ल, विनय का आखिरी इंस्टाग्राम स्टेटस

[ad_1]

BJP worker killed In Minister kaushal kishore house Vinay posted an Instagram status a few hours before murder

BJP worker killed
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मंत्री कौशल किशोर के घर में मारे गए विनय श्रीवास्तव को क्या पहले से हत्या किए जाने का एहसास हो गया था? यह सवाल विनय श्रीवास्तव की इंस्टाग्राम रील से खड़ा हुआ है। विनय ने यह रील बृहस्पतिवार को पोस्ट की थी। इसके बैकग्राउंड में लिखा है…जाको राखे साइयां मार सके न कोय…। 

बैकग्राउंड में यही गाना भी चलता है। इसके कुछ ही घंटे बाद विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विनय श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर जो रील पोस्ट की गई वह कार में बनाई गई थी। पर जाको राखे साइयां…रील पोस्ट करने से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या विनय को हत्या का एहसास हो गया था या फिर ये महज इत्तफाक है।

परिजनों ने बताया कि बीते एक-दो महीनों से विनय के व्हाट्सएप के स्टेटस भी अजीब होते थे। अधिकतर स्टेटस ऐसे होते थे, जो दोस्ती-यारी टूटने से संबंधित होते थे। जबकि उसके पहले कॉमेडी वाले स्टेटस लगाता था। इससे आशंका है कि वह परेशान था। 

मगर इस बारे में परिजनों को जानकारी नहीं दी। उधर परिजनों ने कहा कि घटना के बाद मंत्री कौशल किशोर के घर का कोई भी सदस्य उनके घर नहीं पहुंचा। जबकि विनय दिन-रात उनके लिए लगा रहता था। इससे वे बेहद आक्रोशित हैं।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *