[ad_1]
![CID: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हुए गिरफ्तार; भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई TDP leader N Chandrababu Naidu arrested Action taken in corruption case](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2016/04/21/chandrababu-naidu_1461219373.jpeg?w=414&dpr=1.0)
चंद्रबाबू नायडू
– फोटो : getty
विस्तार
आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामले में हुई है। नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था।
Andhra Pradesh | Criminal Investigation Department (CID) arrest TDP chief and former Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu in Nandyala: TDP
(File Pic) pic.twitter.com/m6cWcONAVa
— ANI (@ANI) September 9, 2023
नंदयाल रेंज के पुलिस डीआइजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी सुबह के करीब तीन बजे शहर के फंक्शन हॉल में नायडु के शिविर हॉल में धावा बोलकर उन्हें गिरफ्तार किया है। चंद्रबाबु नायडु के गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को वहां मौजूद टीडीपी समर्थकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। समर्थकों ने पुलिस को चंद्रबाबू नायडु के वाहन के पास जाने से रोक रहे थे, लेकिन सुबह के छह बजे पुलिस ने नायडू को उनके वाहन से बाहर निकाला और गिरफ्तार किया। डीआईजी ने कहा उन्हें एपी कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।
दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50(1)(2) के तहत जारी नोटिस के अनुसार नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109आरडब्ल्यू और 37 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यह गैर जमानती अपराध है। इस मामले में अब केवल अदालत के द्वारा ही जमानत मिल सकती है।
वहीं आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को नंदयाला में गिरफ्तार किया। साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया।
#WATCH | Andhra Pradesh Police detains TDP leader and party chief N Chandrababu Naidu’s son Nara Lokesh in East Godavari district.
(Video Source: TDP) pic.twitter.com/C3MwfrjwTl
— ANI (@ANI) September 9, 2023
[ad_2]
Source link