[ad_1]
Delhi NCR Weather
– फोटो : ANI
विस्तार
उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर मौसम एक बार फिर से मेहरबान हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। दो घंटे की बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से जाम लग गया है। दिल्ली के मुंडका इलाके में बारिश की वजह से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
कितना अद्भुत नज़ारा है बारिश के बाद का 30 मिनट की बारिश में करावल नगर रोड का ये हाल है इसको देख कर साफ़ पता चलता है कि करावल नगर में कितना विकास हुआ है @HajiYunus_ @ArvindKejriwal @aajtak @LtGovDelhi @sudhirchaudhary @Johripur_94 pic.twitter.com/KRFJidaMS9
— Divyanshu_sharma🇮🇳 (@Divyans48318645) September 23, 2023
काले बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान दिन में घने बादल छाने की वजह से अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital
(Visuals from near India Gate) pic.twitter.com/Bboii0Hoe4
— ANI (@ANI) September 23, 2023
फरीदाबाद में बारिश
फरीदाबाद में भी मौसम ने करवट ली है। जहां सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी के साथ यहां बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। सड़कों पर पानी जमा हो गया।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। (वीडियो उत्तरी परिसर से है) pic.twitter.com/q0yLyYNDCC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2023
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम नमी का स्तर 86 फीसदी व न्यूनतम नमी का स्तर 53 फीसदी रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। शाम पांच बजे के बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज बारिश की संभावना बनी, लेकिन कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस ज्यादा बढ़ गई।
[ad_2]
Source link