[ad_1]
05:45 PM, 23-Sep-2023
यहां पढ़ें किसको कितने मत मिले
![](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/09/23/dasa-canava-rajalta_1695472056.jpeg)
डूसू चुनाव रिजल्ट
– फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई हितेश गुलिया को 20,345 वोट मिले हैं। तो वहीं एबीवीपी के तुषार डेढ़ा को 23 हजार 460 मत मिले हैं। उपाध्य पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया को 22331 वोट और एबीवीपी सुशांत धनखड़ को 20502 वोट मिले हैं। सचिव पद पर एबीवीपी की अर्पिता को 24534 वोट और वहीं एनएसयूआई की यक्षणा शर्मा को 11597 वोट मिले हैं। सह सचिव पद पर एबीवीपी के सचिन बैंसला को 24955 वोट और एनएसयूआई के शुभम कुमार को 14960 वोट मिले हैं।
05:36 PM, 23-Sep-2023
डूसू चुनाव में एबीवीपी ने मारी बाजी
दिल्ली विश्व विद्यालय में छात्र संत्र चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमें एबीवीपी ने तीन पदों पर बाजी मारी है और वहीं एनएसयूआई ने एक पद जीता है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ओर से तुषार डेढ़ा ने जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने जीत हासिल की है।
05:13 PM, 23-Sep-2023
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के परिणाम से पहले जश्न शुरू, एनएसयूआई का जश्न शुरू हो चुका है।
04:55 PM, 23-Sep-2023
आखिरी तीन राउंड बाकी, एबीवीपी आगे
24 राउंड के बाद एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुषार का जीतना तय माना जा रहा है। उन्हें अब तक 21555 वोट मिले हैं। जबकि एनएसयूआई के हितेश गुलिया को 17833 वोट मिले है। लेकिन अभी 3 राउंड बाकी हैं। सबसे ज्यादा नोटा सचिव पद पर 4544 पड़े हैं। अब तक सबसे ज्यादा वोट सचिन बैंसला को 22833 वोट मिले हैं, जो सह सचिव पद पर खड़े हुए हैं।
03:52 PM, 23-Sep-2023
एनएसयूआई के उम्मीदवार अभि दहिया आगे
16 राउंड के बाद एबीवीपी अध्यक्ष, सचिव और सह सचिव के 3 पोस्ट पर आगे चल रही है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ओर एबीवीपी में टक्कर है। एनएसयूआई के उम्मीदवार अभि दहिया आगे चल रहे हैं।
02:02 PM, 23-Sep-2023
बीते चुनाव का मतदान प्रतिशत
वर्ष 2011 35.00
वर्ष 2012 40.40
वर्ष 2013 43.38
वर्ष 2014 44.43
वर्ष 2015 43.30
वर्ष 2016 37.00
वर्ष 2017 42.80
वर्ष 2018 44.46
वर्ष 2019 39.90
01:10 PM, 23-Sep-2023
एबीवीपी के उम्मीदवार आगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नतीजे के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में चारों सीट पर एबीवीपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
तुषार 1977 से आगे
सुशांत 447 से आगे
अपराजिता 4136 से आगे
सचिन 5970 से आगे
12:42 PM, 23-Sep-2023
सुबह आठ बजे से शुरु हुई थी मतगणना
मतगणना नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में सुबह आठ बजे से शुरु हुई। रामानुजन कॉलेज में 35 फीसदी, किरोड़ीमल कॉलेज में 42.3, रामजस में 30, व हंसराज में करीब 45 फीसदी करीब मतदान हुआ।
12:16 PM, 23-Sep-2023
शुक्रवार को हुई थी वोटिंग
कॉलेजों में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर तय समय पर सुबह 8.30 से वोटिंग शुरु हुई जो कि दोपहर एक बजे समाप्त हुई। इस समयावधि तक जिसने भी कॉलेज परिसर में प्रवेश कर लिया वह वोट डालने से वंचित नहीं हुआ। कॉलेजों के बाहर छात्रों का आई कार्ड देखने के बाद ही उन्हें वोट डालने के लिए प्रवेश दिया गया। वहीं, पुलिस की ओर से भी प्रवेश के समय जांच की जा रही थी। शुरुआत में वोटिंग की रफ्तार कम थी, कैंपस कॉलेजों में वोटिंग की रफ्तार कम देखने को मिली।
11:55 AM, 23-Sep-2023
52 कॉलेजों और विभागों में बनाए गए थे मतदान केंद्र
डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। डूसू चुनाव अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन को कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
11:44 AM, 23-Sep-2023
एबीवीपी के उम्मीदवार आगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नतीजे 12 बजे तक घोषित हो सकते हैं। अभी दो राउंड की गिनती हो चुकी है। रुझानों में चारों सीट पर एबीवीपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
11:35 AM, 23-Sep-2023
DUSU Election Results: तीन पदों पर ABVP की जीत, एक पर NUSI का कब्जा, देखें किसने किसको कितने अंतर से हराया
दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव (डूसू) शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान 40 फीसदी से अधिक रहा। इसी के साथ 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। सुबह की पाली में संपन्न हुए चुनाव में लगभग 38-40 फीसदी के बीच मतदान होने की बात कही जा रही है। शाम की पाली में मतदान थोड़ा अधिक है। शाम की पाली के कॉलेजों में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। आज सुबह आठ बजे मतगणना चल रही है। दोपहर 12 तक नतीजे आने की संभावना है।
[ad_2]
Source link