[ad_1]
![Flood: मथुरा में यमुना का हाहाकार, घरों से फिर पलायन करने लगे लोग; जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त Mathura Flood Water Enters Houses people migrated](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/27/750x506/mathura-me-badh_1690474901.jpeg?w=414&dpr=1.0)
Mathura me badh
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में यमुना का विकराल रूप देख लोगों में दहशत है। अभी घर लौटे चंद दिन भी नहीं हुए कि एक बार फिर बाढ़ के खतरे ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यमुना किनारे खादर में बसी कॉलोनियों से लोग फिर से घर छोड़कर जाने लगे हैं। पूर्व में बढ़े जलस्तर के कारण घरों में पहले ही सब कुछ बर्बाद हो चुका है। मकानों में दरारें आ गई हैं। फर्स धंस गए हैं, अब फिर यही सब सोचकर लोग परेशान हैं। लेकिन, यमुना का बढ़ता जलस्तर सभी की परेशानी का सबब बना हुआ है। यमुना का पानी घरों की चौखट तक पहुंच चुका है।
[ad_2]
Source link