[ad_1]
03:43 PM, 08-Sep-2023
हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को मिली थी और यह 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास रहेगी। इस दौरान हमने 220 से ज्यादा जी20 की बैठकें आयोजित की हैं, जो देश के 60 विभिन्न शहरों में आयोजित हुईं। हमने हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के कम से कम एक शहर में जी20 की बैठक आयोजित की गई। यह कॉ-ऑपरेटिव संघवाद का बेहतरीन उदाहरण है।
03:38 PM, 08-Sep-2023
रात्रिभोज में दिखेगी भारतीयता की झलक
जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा दिए जा रहे रात्रिभोज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात्रिभोज के दौरान बैकग्राउंड में जो संगीत बजेगा, भारत के सभी हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेगा। साथ ही इसमें संगीत की परंपरा का भी ध्यान रखा जाएगा, फिर चाहे वो हिंदुस्तानी हो, कर्नाटक संगीत हो या फिर लोकगीत, भजन। 77 संगीतकारों द्वारा संगीत के हर पहलू का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कई दुर्लभ वाद्ययंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
02:53 PM, 08-Sep-2023
जी20 सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा। साथ में पत्नी भी भारत पहुंची।
#WATCH | G 20 in India | Japanese Prime Minister Fumio Kishida arrives in Delhi for the G 20 Summit pic.twitter.com/9q5I0FhwHE
— ANI (@ANI) September 8, 2023
02:19 PM, 08-Sep-2023
दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | G 20 in India | United Kingdom Prime Minister Rishi Sunak arrives in Delhi for the G 20 Summit.
He was received by MoS for Consumer Affairs, Food and Public Distribution, and Ministry of Environment, Forest and Climate Change Ashwini Kumar Choubey. pic.twitter.com/NIHgQ00P23
— ANI (@ANI) September 8, 2023
02:09 PM, 08-Sep-2023
मॉरीशस के पीएम से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के पीएम प्रवींद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।
#WATCH | G 20 in India | EAM Dr S Jaishankar called on PM of Mauritius Pravind Kumar Jugnauth, in Delhi earlier today. pic.twitter.com/k9U5qwhS44
— ANI (@ANI) September 8, 2023
02:05 PM, 08-Sep-2023
यूनियन ऑफ कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमनी, जी20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
#WATCH | President of the Union of Comoros and Chairperson of the African Union (AU), Azali Assoumani arrives in Delhi for the G20 Summit.
He was received by MoS for State for Railways, Coal and Mines, Raosaheb Patil Danve. pic.twitter.com/oEUI6gB57G
— ANI (@ANI) September 8, 2023
01:52 PM, 08-Sep-2023
दिल्ली की सड़कों को फूलों से सजाया गया
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को सजाया जा रहा है। खासकर जिन रास्तों से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष गुजरेंगे, उन्हें खास तौर पर फूलों से सजाया जा रहा है।
#WATCH | G 20 in India: Visuals from Subroto Park in Delhi as trees get embellished with garlands for the G 20 Summit. pic.twitter.com/kHrBXAZGYv
— ANI (@ANI) September 8, 2023
#WATCH | G 20 in India | Beautification of Jama Masjid in Delhi for the G 20 Summit. pic.twitter.com/YJIfMbGOzD
— ANI (@ANI) September 8, 2023
01:50 PM, 08-Sep-2023
जी20 नेताओं की पत्नियां करेंगी इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा
केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि 9 सितंबर को जी20 नेताओं की पत्नियां इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी। यहां वह कुछ महिला किसानों से मुलाकात करेंगी और कुछ शीर्ष लेबोरेट्रीज का भी दौरा करेंगी। साथ ही नेताओं की पत्नियों को मोटे अनाज और उससे बनी पारंपरिक डाइट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
01:38 PM, 08-Sep-2023
बांग्लादेश की पीएम भारत पहुंची
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गई हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जारदोश ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina arrives in Delhi for the G20 Summit.
She was received by MoS for Railways & Textiles Darshana Jardosh. pic.twitter.com/9DaZkYtEBO
— ANI (@ANI) September 8, 2023
01:02 PM, 08-Sep-2023
एचडी देवेगौड़ा नहीं होंगे जी20 रात्रिभोज में शामिल
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा स्वास्थ्य कारणों से जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। एचडी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 सितंबर की शाम इस रात्रिभोज का आयोजन किया है। इस रात्रिभोज के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।
12:24 PM, 08-Sep-2023
एतिहासिक कार्यक्रम के तैयार भारत मंडपम
जी20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए तैयार भारत मंडपम, लगभग पूरी हुईं तैयारियां
#WATCH | G 20 in India | Bharat Mandapam at Pragati Maidan is all set to host the delegates coming for the G 20 Summit.
Latest visuals from the venue. pic.twitter.com/xixOZP1OSC
— ANI (@ANI) September 8, 2023
12:19 PM, 08-Sep-2023
जी20 के घोषणा पत्र पर सभी की निगाहें
जी20 के शिखर सम्मेलन को लेकर जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि जी20 के घोषणा पत्र में सभी चीजों का ख्याल रखा जाएगा। घोषणा पत्र में उन सभी बातों का जिक्र होना चाहिए, जिन पर हमें काम करना है। यह एक मुश्किल काम है लेकिन मुझे उम्मीद है कि घोषणा पत्र में सभी का ध्यान रखा जाएगा।’ एकरमैन ने कहा कि हम जी20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने का स्वागत करेंगे। यूरोपीय यूनियन के बाद यह देशों की दूसरी सबसे बड़ी यूनियन होगी।
11:51 AM, 08-Sep-2023
फ्रांस, कनाडा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 10 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ लंच मीटिंग करेंगे। साथ ही कनाडा के पीएम के साथ अलग बैठक करेंगे। इनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कोमोरोस, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय यूनियन, यूरोपीय कमीशन, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
11:45 AM, 08-Sep-2023
जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने उनकी आगवानी की।
#WATCH | G20 in India | Italian Prime Minister Giorgia Meloni arrives in Delhi for the G20 Summit.
She was received by MoS for State for Agriculture & Farmers’ Welfare, Shobha Karandlaje. pic.twitter.com/AVzEacceIw
— ANI (@ANI) September 8, 2023
11:34 AM, 08-Sep-2023
G20 LIVE: शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, जापानी प्रधानमंत्री भी पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी 8 सितंबर को मॉरीशस, बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 8 सितंबर को ही पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा 9 सितंबर को पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
[ad_2]
Source link