[ad_1]
पीसी बागला कॉलेज, हाथरस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में इस शैक्षिक सत्र से परास्नातक विज्ञान वर्ग के लिए प्रथम बार प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। अब विद्यार्थियों को परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए निजी विद्यालयों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि की ओर से हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज को परास्नातक विज्ञान वर्ग की मान्यता दे दी गई है। अब बागला डिग्री कॉलेज में परास्नातक में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान करने के लिए प्रवेश मिल सकेगा।
आरएमपीयू की ओर से बागला डिग्री कॉलेजों में विज्ञान वर्ग के चार विषयों की कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों के क्रम में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रकिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों द्वारा परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। शहर के बागला डिग्री कॉलेज में विज्ञान वर्ग से परास्नातक आने से विद्यार्थियों में भी खुशी है।
विज्ञान वर्ग विषय – सीटें
भौतिक विज्ञान – 30
वनस्पति विज्ञान – 30
जंतु विज्ञान – 30
रसायन विज्ञान – 30
परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। विवि की ओर से विज्ञान वर्ग के चार विषयों के संचालन की मान्यता दे दी गई है। गणित वर्ग की मान्यता पहले से ही है। – महावीर सिंह छोंकर, प्राचार्य , बागला डिग्री कॉलेज
[ad_2]
Source link