[ad_1]
![Gorakhpur: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप 66 years old man Molested teenage hostage in Gorakhpur](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/19/750x506/garakhapara-samacara_1692420086.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां पीपीगंज इलाके में एक 66 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। तीसरे दिन गांव के एक शख्स की नजर बेसुध किशोरी पर पड़ी तब आरोपी चितई निषाद की हरकतों की जानकारी घरवालों को हुई। इसके बाद किशोरी को मुक्त कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ आशीष सिंह ने बताया कि किशोरी की भाभी अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से भाई और मां अस्पताल में थे। इस दौरान किशोरी को चितई ने बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे दिन उसने दरवाजा खोला तो एक ग्रामीण की नजर उस पड़ गई। ग्रामीण ने किशोरी के भाई को इसकी जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: स्पाइनल ट्यूमर से सुमित्रा के पांव थे बेकार…एम्स में ऑपरेशन से मिला नया जीवन
किशोरी के भाई ने चितई के घर से बहन को मुक्त कराने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ ने बताया कि आधार कार्ड के हिसाब से किशोरी की उम्र 18 साल से कम है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच में नाबालिग पाए जाने पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी।
[ad_2]
Source link