[ad_1]
![Hathras: जमानत पर रिहा युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब में कुछ मिला कर पिलाने का आरोप Youth released on bail dies under suspicious circumstances](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/22/thana-hatharasa-gata_1690042670.jpeg?w=414&dpr=1.0)
थाना हाथरस गेट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कछपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
30 वर्षीय रोहित पुत्र बीरबल निवासी कछपुरा कोतवाली हाथरस गेट मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। मृतक के बहनोई सुखवीर ने आरोप लगाया है कि 18 अक्तूबर को गांव के ही कुछ युवक उसे पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उन लोगों से रोहित का पुराना विवाद चल रहा था। मृतक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था। वह करीब तीन महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ था।
सुखवीर का आरोप है आरोपियों ने रोहित को शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी रोहित को बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर चले गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
[ad_2]
Source link