[ad_1]
![Hathras News: नीम के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी Dead body of teenager found hanging from Neem tree](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/10/15/paugdha-para-kashara-ka-shava-malna-para-pahaca-palsa_1697384480.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पेड़ पर किशोर का शव मिलने पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के हसायन-पुरदिलनगर, भरतपुर मार्ग स्थिति गांव भरतपुर के निकट एक जंगल में सोलह वर्षीय अज्ञात किशोर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
गांव भरतपुर के निकट जंगल के सहारे दिनेश कुमार शर्मा के खेत पर पट्टेदार राजेन्द्र कुमार खेती करता है। 15 अक्तूबर की शाम को जब राजेन्द्र कुमार अपने खेत पर गए, तो उन्हें नीम के पेड़ पर किसी अज्ञात सोलह वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ दिखाई दिया। शव को लटका देख राजेन्द्र कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पेड़ से शव लटका होने की जानकारी किसान राजेन्द्र कुमार ने खेत स्वामी दिनेश कुमार शर्मा को दी। खेत स्वामी दिनेश कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नीम के पेड़ पर बैल्टनुमा वस्तु से लटके अज्ञात शव की शिनाख्त करने के लिए शव को उतरवाकर जमीन पर रख लिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली में तैनात कार्यवाहक उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह का कहना है कि हसायन पुरदिलनगर मार्ग स्थिति गांव भरतपुर के निकट जंगल के सहारे खेत में एक अज्ञात किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। अभी तक किशोर के शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है। किशोर के शव की शिनाख्त पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक किशोर के शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[ad_2]
Source link