[ad_1]
![Luna 25 vs Chandrayaan 3: 23 अगस्त को ही चांद पर क्यों उतर रहा चंद्रयान-3, लूना-25 के चूकने की वजह क्या? Why is Chandrayaan 3 landing on the moon on August 23 Why Luna 25 Crashed](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/21/750x506/catharayana-3_1692606097.jpeg?w=414&dpr=1.0)
चंद्रयान-3
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
रूस के चंद्र मिशन को बड़ा झटका लगा है। चांद पर रूस की पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं, क्योंकि उसका अंतरिक्ष यान लूना-25 लैंडिंग से ऐन पहले क्रैश हो गया। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि की। उधर भारत का चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा।
इस बीच, सवाल उठने लगे हैं कि आखिर रूस का लूना-25 क्रैश क्यों हुआ? मिशन के साथ आखिरी क्षणों में क्या हुआ? चांद पर अंतरिक्ष यान उतारने के अधिकतर प्रयास असफल क्यों होते हैं? रूस के लिए अब आगे क्या? तो भारत के चंद्रयान-3 की स्थिति क्या है? चंद्रयान-3 को अपना सफर पूरा करने में इतना समय क्यों लग रहा? 23 अगस्त को ही चंद्रयान-3 क्यों उतर रहा?
[ad_2]
Source link