[ad_1]
मुरादाबाद।
मझोला के सूर्य नगर ढक्का की पुलिया मोहल्ले में 18 वर्षीय विशाल राघव ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पिता और भाई का आरोप है कि एक महिला और उसके बेटे ने विशाल की पिटाई थी। विशाल पिटाई से आहत था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
लाइनपार ढक्का में सुभाष राघव का परिवार किराये के मकान में रहता है। सुभाष के तीन बेटों में सबसे छोटा विशाल राघव ई रिक्शा चलाता था। बड़े बेटे विकास और आकाश भी वाहन चलाते हैं। सुभाष ने बताया कि लाइनपार कुंदनपुर निवासी एक युवक से विशाल का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम विशाल ई रिक्शा चलाकर घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी युवक और उसकी मां मिल गई। आरोप है कि उनके साथ पांच-छह युवक भी थे। सभी ने विशाल को घेर लिया और उसकी पिटाई की। उसके मोबाइल की चिप भी छीन ली थी। इसके बाद विशाल किसी तरह जान बचाकर घर आ गया था। उसने पिता, भाई और मां प्रेमवती को बताया कि उसे सरेराह पीटा गया है। इससे उसका बहुत अपमान हुआ है। परिवार के समझाने के बाद वह शांत हो गया था। इसके बाद परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। विशाल भी कमरे में सोने चला गया था।
सोमवार सुबह पिता जागे और छत से नीचे आए तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन विशाल ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने किसी तरह कमरा खोला तो विशाल का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। विशाल के बड़े भाई विकास ने बताया कि आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link