Our Social Networks

Moradabad News: भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदार

Moradabad News: भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदार

[ad_1]

मुरादाबाद। भाजपा पर्यवेक्षक के सामने जिले के कई भाजपा नेताओं ने जिला और महानगर अध्यक्ष की दावेदारी पेश कर दी है। अब पदाधिकारियों को हटाने और नए पदाधिकारी का चयन करने की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कंधों पर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए रविवार को शहर में आएंगे। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों के साथ दावेदार भी अपने नेता से मिलने का प्रयास करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि जुलाई माह के अंत में कुछ पदाधिकारियों के हटाने की घोषणा कर दी जाएगी।

इस मामले में नए पदाधिकारियों के चयन की रायशुमारी करने के लिए पिछले सप्ताह पर्यवेक्षक भी आए थे। उनके समक्ष कई वर्तमान और पुराने पदाधिकारियों ने अध्यक्ष बनने के दावे पेश किए। पर्यवेक्षक ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी है। पार्टी के लोगों का मानना है कि शीघ्र ही नए चेहरे संगठन की कमान संभालेंगे, लेकिन इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष अपने पुराने साथियों से भी राय मशविरा करेंगे।

कुछ लोगों का कहना है कि पुराने पदाधिकारियों को प्रदेश की कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। जिलाध्यक्ष पर एक पुराने पदाधिकारी के आने की चर्चा है। वहीं महानगर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पदाधिकारियों में किसी एक को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद ही चर्चाओं पर विराम लगेगा। सहमति नहीं बनने पर ही चुनाव होगा।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *