[ad_1]
मुरादाबाद।
थाना क्षेत्र में सत्ती खेड़ा टाहमदन मार्ग पर शुक्रवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कुकरझुंडी निवासी चचेरे तहेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों भाई बाइक से टांडा जा रहे थे।
भगतपुर के थाना क्षेत्र के कुकरझुंडी निवासी संजीत (22) पुत्र जबर सिंह नागपुर में फैक्टरी में नौकरी करता था जबकि उसका चचेरा विपिन (24) पुत्र राम भरोसे मेडिकल स्टोर चलाता था। दो दिन पहले संजीत नागपुर से घर लौटा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे संजीत वापस नागपुर जा रहा था। विपिन उसे बस में बैठाने के लिए टांडा जा रहा था। वहां से उसे बाजपुर से मुरादाबाद जाने वाली बस में सवार होना था। ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि कुकरझुंडी से करीब एक किलोमीटर दूर नरेंद्रपुर गांव के पास इनकी बाइक पहुंची। इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मौके पर ही घायल अवस्था में पड़े थे। यहां से गुजरे राहगीरों ने उन्हें पड़ा देखा तो कुकरझुंडी में सूचना भेजी।कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी आ गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दो दिन पहले ही नागपुर से घर लौटा था संजीत
संजीत चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। विपिन चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। संजीत नागपुर स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। वह दो दिन पहले ही घर लौटा था। घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए उसने लंबी छुट्टी नहीं ली थी। इस लिए वह शुक्रवार को ही घर लौट रहा था। इसके अलावा विपिन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह मऊआखेड़ा में एक पार्टनर के साथ मेडिकल स्टोर चलाता था। इसके अलावा उसने अपने गांव में भी एक मेडिकल स्टोर खोल रहा था। सुबह से दोपहर से मऊआखेड़ा और दोपहर से रात तक गांव वाले मेडिकल स्टोर में रहता था।
हादसा करने वाले वाहन का नहीं चला पता
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि शुक्रवार रात भगतपुर क्षेत्र में हादसा हुआ था। हादसा किस वाहन से हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने के बाद उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। ताकी हादसा करने वाले वाहन की जानकारी हो सके।
[ad_2]
Source link