[ad_1]
![Moradabad Weather: बादल छाए रहने से गर्मी से राहत, बारिश के आसार, रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी Cloudy since morning in Moradabad, chances of rain, two degree rise in night temperature](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/10/750x506/harayanae-ka-masama_1688977469.jpeg?w=414&dpr=1.0)
मुरादाबाद में छाए बादल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप की वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया। इन दिनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में अचानक बादल छा गए। दोपहर तक बादल छाए हुए थे। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे की अपेक्षा अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को सुबह वातावरण में नमी 80 फीसदी दी। शाम को 73 फीसदी नमी दर्ज की गई।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह का कहना है कि बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
[ad_2]
Source link