[ad_1]
![MP Election 2023: मप्र कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 88 नामों का किया एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट MP Election 2023 Congress Candidate List Announcement Candidate Names Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2019/12/04/congress-party-flag_1575444912.jpeg?w=414&dpr=1.0)
कांग्रेस
– फोटो : social media
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं।
बता दें कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया। गुरुवार रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले। दमोह में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया है।
[ad_2]
Source link