[ad_1]
इस दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। ये देवी पार्वती का ही स्वरूप मानी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप माता रानी के स्वरूप के हिसाब से उनके प्रिय रंग पहनेंगे और उनकी पसंदीदा चीज का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
ऐसे में आज हम आपको मां स्कंदमाता के प्रिय भोग के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो माता रानी के इस स्वरूप को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की खीर बनाकर इसका भोग माता रानी को लगाएं। इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी।
केले की खीर बनाने के लिए जरूरी सामान
- केले – 4
- दूध – आधा लीटर
- शक्कर – 300 ग्राम
- काजू – 50 ग्राम
- बादाम – 10 ग्राम
- केसर – 8-10 धागे
- किशमिश – 20 ग्राम
- इलायची पाउडर – एक टीस्पून
- पिस्ता और अनार के दाने – एक चम्मच सजाने के लिए
केले की खीर बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले केलों को अच्छे से धोकर इसका छिलका हटा लेना है। इसके बाद केलों को अच्छे से मैश करके इसका पेस्ट तैयार कर लें।
अब इसके साथ सभी तरह की मेवा को बारीक टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रख दें। इस के बाद एक बर्तन में दूध लेकर इसे गैस पर चढ़ाएं और उबलने दें। दूध में केले का पेस्ट डाल कर इसे अच्छे से चलाएं।
[ad_2]
Source link