[ad_1]
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
नाइजर सेना ने गुरुवार को दावा किया उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ दिया है। विदेशी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राजनयिक एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी देते हुए कहा कि संकटग्रस्त देश को सहायता लोकतांत्रिक शासन के आधार पर निर्भर है।
![Niger: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट, सैनिकों ने राष्ट्रपति बजौम की सरकार को उखाड़ फेंकने का किया दावा Niger soldiers claim to overthrow President Mohamed Bazoum government](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/27/750x506/niger-soldiers-claim-to-overthrow-president-mohamed-bazoum_1690419910.jpeg?w=414&dpr=1.0)
Niger President Mohamed Bazoum
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का दावा है कि उन्होंने तख्तापलट कर दिया है। नाइजन सेना ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है।
विदेशी मीडिया के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रीय चैनल पर सैनिकों ने एलान किया है। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए। उन्होंने टीवी पर बजौम की सरकार को पलट देने का एलान किया। विदेशी रिपोर्ट के अनुसार, कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं। नाइजर के बॉर्डर सील हैं। अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर से देश में प्रवेश कर सकता है। पूरे देश में कर्फ्यू है। सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
[ad_2]
Source link