Our Social Networks

Nuh Violence Live: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 102 FIR और 202 गिरफ्तारियां

Nuh Violence Live: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 102 FIR और 202 गिरफ्तारियां

[ad_1]

02:20 PM, 05-Aug-2023

अवैध निर्माणों पर बुलडोजर

नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 25 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला। नल्हड शिव मंदिर के पीछे वन विभाग की लगभग पांच एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। 

01:50 PM, 05-Aug-2023

‘बहन बेटियों की रक्षा के लिए हवाई फायरिंग की गई’

बिट्टू ने कहा कि हमने वहां शांति से जलाभिषेक किया, हमारे साथ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे थे। मेरे हाथ में कोई हथियार नहीं था। जिसके हाथ में हथियार होगा वो लाइसेंसी ही होगा। जब पहाड़ियों से फायरिंग होने लगी। तब हमारे लोगों ने हथियार निकाले। बहन बेटियों की रक्षा के लिए हवाई फायरिंग की गई थी, नाकि किसी को मारा था।

01:09 PM, 05-Aug-2023

साजिश के तहत हुई नूंह हिंसा: बिट्टू बजरंगी

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने कहा कि यह हिंसा साजिश के तहत हुई। मुझे सोशल मीडिया पर जान से मारने की भी धमकी मिली।

12:57 PM, 05-Aug-2023

250 बस्तियां ध्वस्त, हिंसा में रोहिंग्या भी शामिल

नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है और 250 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है। इन रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की जानकारी सामने आई हैं। नूंह हिंसा की गाज पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला व डीसी प्रशांत पंवार पर गिरी है। दोनों का तबादला कर दिया गया। नरेंद्र बिजारनिया को एसपी और धीरेंद्र खडगटा को उपायुक्त बनाया गया है। ये दोनों पहले भी नूंह में रह चुके हैं।

12:32 PM, 05-Aug-2023

नूंह में कर्फ्यू में ढील

नूंह में हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में आज दोपहर 12 से तीन बजे तक ढील दी गई है। इस दौरान लोग जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। 

12:10 PM, 05-Aug-2023

अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी

अडबर चौक से तिरंगा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शुरू होने जा रहा है। वहीं, नलहड़ रोड पर भी अवैध निर्माण गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

12:06 PM, 05-Aug-2023

घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

पटौदी खंड के गांव भोड़ाकला में घोषगढ़ मार्ग पर घर से बाहर खड़ी बलिनो कार में देर रात अज्ञात युवकों ने आग लगा दी। 

11:49 AM, 05-Aug-2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर चला बुलडोजर

हरियाणा प्रशासन द्वारा नूंह जिले में एसकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पर एसडीएम अश्विनी कुमार ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर किया गया है। अतिक्रमण 2.5 एकड़ में फैला हुआ था। यह सब अवैध निर्माण था। पता चला है कि इनमें से कुछ लोगों की हाल में हुई झड़पों में भी संलिप्तता थी। 

11:29 AM, 05-Aug-2023

उपद्रवियों ने कबाड़ गोदाम को किया आग के हवाले

तावडू में कबाड़ गोदाम को उपद्रवियों ने देर रात आग के हवाले कर दिया। नूंह हिंसा के बाद तावडू में यह आगजनी की चौथी घटना है।

10:59 AM, 05-Aug-2023

खामियों पर घिरी सरकार

नूंह हिंसा पर हरियाणा सरकार अपनी खामियों पर ही घिर गई है। विपक्ष के साथ सरकार के अपने लोग भी सिस्टम की विफलता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि नूंह हिंसा से पहले सरकार के पास उपद्रव का पूरा इनपुट था। इसके बावजूद सरकार व प्रशासन हिंसा को टाल नहीं पाई। 

10:38 AM, 05-Aug-2023

सरकार के पास हमले का इनपुट ही नहीं था

31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। अब सामने आया है कि सरकार के पास हमले का इनपुट ही नहीं था। गृह मंत्री अनिल विज ने खुद यह बात कही है। विज ने इस बात से इनकार किया है कि नूंह हिंसा को लेकर उनके पास कोई इनपुट था। उनके पास तो 31 जुलाई को तीन बजे मंदिर में फंसे एक व्यक्ति ने हिंसा की सूचना दी। इस सूचना के बाद ही पुलिस फोर्स को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। 

10:31 AM, 05-Aug-2023

नूंह हिंसा प्री-प्लान थी: गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस तरह से ऊंचाई से गोलियां चलाई गईं और इमारतों की छतों पर पत्थर जमा किए गए, उससे पता चलता है कि नूंह हिंसा प्री-प्लान थी। शनिवार को सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच चल रही है। नूंह में साइबर थाने पर हमले के बारे में उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। इस बात की जांच चल रही है कि किन लोगों ने थाने पर हमला किया और वे क्या दस्तावेज नष्ट करना चाहते थे।

10:26 AM, 05-Aug-2023

45 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर

हरियाणा प्रशासन ने नूंह जिले में एसकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि नल्हड़ रोड पर अवैध रूप से बनी 45 से अधिक व्यावसायिक दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है।

10:11 AM, 05-Aug-2023

Nuh Violence Live: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 102 FIR और 202 गिरफ्तारियां

नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुल 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 हिरासत में हैं। हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं। छतों पर लोगों ने पत्थर एकत्र किए गए थे। लोगों ने पहाड़ियों पर चढ़कर गोलीबारी की। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पूर्व इनपुट था।



[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *