[ad_1]
![Operation Ajay: इस्राइल से रवाना हुआ भारतीय छात्रों का पहला जत्था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद First batch of Indian students airlifted from Israel under Operation Ajay israel hamas war news update](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2022/04/05/weird-facts-blast-in-aeroplane-and-child-fall-down_1649159044.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Pixabay
विस्तार
हमास ने शनिवार सुबह इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद से अब तक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। हमले में दोनों पक्षों के करीब 2500 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से भारत के लिए उड़ान भर चुके दो भारतीय छात्रों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।
इस्राइल में फंसे विशेष ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यहां सब कुछ बहुत डरावना हो चुका है। हम घर जाने वाले हैं। हमें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। इसके अलावा, तेल अवीव विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हर्ष ने कहा कि अब राहत मिल रही है। हमें खुशी है कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया, जिसके माध्यम से हम अपने घर पहुंच सकेंगे। सरकार सहायता कर रही है। माता-पिता यहां की स्थिति के कारण अधिक चिंतित थे। हालांकि, अब मुझे घर देखकर वह बहुत खुश होंगे।
शुक्रवार सुबह भारत पहुंचेगा पहला जत्था
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने कहा कि इस्राइल में भारतीय दूतावास यहां फंसे भारतीयों की मदद कर रहा है। भारतीय यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को तेल अवीव से भारत के लिए उड़ान भर चुका है। पहले जत्थे में 200 लोग शामिल शामिल हैं। भारतीय दूतावास उन लोगों की मदद करेगा, जो भारत जाना चाहते हैं। इसके लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। संघर्ष को देखते हुए एक दिन पहले 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था। तेल अवीव से एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचेगी।
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
[ad_2]
Source link