Our Social Networks

PM Modi Mirzapur Rally Live: पीएम मोदी का सपा पर तंज, पहले जनता कांपती थी, अब माफिया थर-थर कांपते हैं

PM Modi Mirzapur Rally Live: पीएम मोदी का सपा पर तंज, पहले जनता कांपती थी, अब माफिया थर-थर कांपते हैं

[ad_1]

12:10 PM, 26-May-2024

वोट बैंक के लिए सपा कोई भी हद पार कर सकती है: PM Modi

अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इंडिया गठबंधन वाले, समाजवादी पार्टी वाले कोई भी हद पार कर सकते हैं। उनके निशाने पर हमारे देश का पवित्र संविधान भी अब इनके निशाने पर है। यह दलित, पिछड़ा, आदिवासियों के हक लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है कि धर्म के आधार पर आरक्षण हो ही नहीं सकता। उनके इरादे इतने खतरनाक हैं। इससे जुड़ा एक नया खुलासा मैं आज कर रहा। 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय जनवरी महीने में सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था जैसे दलित को आरक्षण मिला है वैसे ही मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा। यह सपना था कि वह इसके लिए संविधान तक बदल देगी। इसके बाद अपने बेटे को कंधे में लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में फिर अपना घोषणा पत्र जारी किया मुसलमान को आरक्षण देने का ऐलान किया। इनकी आदत है। आप कल्पना कर सकते हैं यह लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह एससी- एसटी, ओबीसी का हक छीनने पर तुले हुए थे।

12:06 PM, 26-May-2024

सपा पर कोई अपना वोट कोई बर्बाद नहीं करना चाहता: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगा रहेगा, तो वह क्या देश को मजबूत बना सकता है क्या। इसलिए देश में तय किया कि मजबूत देश के लिए प्रधानमंत्री भी मजबूत होना चाहिए। तभी एनडीए को इतना भारी जनादेश मिल रहा है। समाजवादी पार्टी पर अपना वोट कोई बर्बाद नहीं करना चाहता। मुझे बताइए भैया हम लोग हमारे उत्तर प्रदेश के लोग राजनीति को समझने में माहिर हैं। यहां तो गांव का बच्चा भी राजनीति समझ जाता है। कोई समझदार कभी भी कंपनी डूब रही है तो उस कंपनी का शेयर खरीदेगा क्या। 

12:00 PM, 26-May-2024

सपा ने पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था:  PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि सपा सरकार में माफिया को भी वोट बैंक के हिसाब से देखा जाता था। अब हमारे योगी जी और पूरा सरकार ने मेरे स्वच्छता अभियान को बखूबी चलाया है। माफियाओं का सफाया किया है। सपा वाले क्या करते थे, कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का 36 का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे उनको भी सपा वाले छोड़ देते थे। सपा सरकार पुलिस वाले को सस्पेंड कर देती थी। मिर्जापुर को तो इन्होंने बदनाम करके रखा था। इन्होंने पूरे यूपी को पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन कब छिन जाए कोई नहीं जानता था।  अब ऐसा नहीं है अब हां हमारे योगी जी और उनकी पूरी सरकार मेरा जो स्वच्छता अभियान है उससे यहां बराबर सफाई चली है। सपा सरकार में पहले जनता कांपती थी अब भाजपा सरकार में माफिया थर-थर कांप रहा है। 

11:58 AM, 26-May-2024

जो कंपनी डूबता है उसका शेयर कोई खरीदेगा क्या: PM मोदी

जो कंपनी डूबता है उसका कोई शेयर खरीदेगा क्या। जो पार्टी डूब रही है, वहां कोई वोट डालेगा क्या। आप मिर्जापुर में चौराहे पर पूछिए किसकी सरकार बनेगी। जनता ने कहा मोदी तो पीएम ने कहा किसको वोट देना चाहिए। उसे ही देना चाहिए ना। 

11:54 AM, 26-May-2024

आपके वोट ने बनवाया राम मंदिर: PM Modi

पीएम ने कहा कि सवाल का जवाब देंगे। 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर, हनुमान जी की खुशी किसके कारण आया। लोगों ने कहा मोदी ने। उन्होंने कहा गलत, आपके वोट की ताकत है। राम मंदिर भी बना। भव्य नव्य विंध्य कॉरिडोर बन रहा है। जनसभा में संबोधन के दौरान लोगों द्वारा चित्र दिखाया गया तो उन्होंने कहा ठीक है मैं सब ले लूंगा। 

11:51 AM, 26-May-2024

मंगलवार बहुत खास होता है: PM Narendra Modi

जय श्री राम और मां विंध्यवासिनी और माता बड़ी शीतला को प्रणाम करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मंगलवार बहुत खास होता है। कोई बड़ा मंगल तो कोई बुढ़वा मंगल कहता है। इस बार का खास मंगल है। चार जून को भी मंगलवार है। भव्य मंगल को भगवान राम अयोध्या में विराजे। सबसे ज्यादा खुशी बजरंगबली को है। चार जून को बड़ा मंगल के दौरान फिर एक बार 400 पार। तीसरी बार जनता ने एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। 

11:50 AM, 26-May-2024

आप लोगन क का हाल चाल बा: PM Modi

पीएम मोदी ने मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी में लोगों का हाल पूछा। उन्होंने कहा कि आप लोगन के हाथ जोड़कर प्रणाम करत हई। आप लोगन क का हाल चाल बा। आप मजे में हय न। 

11:45 AM, 26-May-2024

कांग्रेस व सपा ने पानी के लिए तरसाया, आप वोट के लिए तरसाइए: सीएम योगी

कांग्रेस व सपा आजादी के बाद अधिक शासन किया। जो पानी के लिए तरसाए। विकास से वंचित किया। उनको वोट के लिए तरसाइए। कप प्लेट पर वोट मोदी को जाएगा। उनकी ताकत बढ़ाएगा। सीएम योगी ने एक बच्चा जब मीडिया बैरिकेडिंग पर चढ़ा तो उन्होंने सुरक्षा के लिए उतरने का इशारा किया।

11:41 AM, 26-May-2024

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक ही आवाज फिर एक बार 400 पार: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा याद करिए 2014 के पहले एक-एक बूंद पानी पाने के लिए यहां का झांकी आम जनता तरसती थी। आजादी के 70 वर्षों तक चलता रहा लेकिन हमारे ही मोदी जी के जिन्होंने हर घर नल की योजना से आज मिर्जापुर और सोनभद्र को भी सिट्रेट करने का काम किया है। इसीलिए हम खाने के लाया है चुनाव के 6 चरण पूरे हो चुके हैं। सातवें चरण में आपको पहले जून को मतदान करना है। आपसे एक अपील करने के लिए आया हूं देश की जो आवाज है उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम कहीं भी हम चाहते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक ही आवाज है, एक ही नारा है और वह है कि फिर एक बार मोदी सरकार फिर एक बार 400 पार।

11:38 AM, 26-May-2024

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ा सम्मान

एक ऐसा भारत जो दुनिया के अंदर अपना सम्मान मजबूती के साथ बढ़ाया है। 10 वर्ष में जिस भारत ने अपनी सीमा को सुरक्षित किया है। 10 वर्ष के अंदर जिस भारत में विकास के नए-नए प्रतिमान स्थापित करने का काम किया है। 10 वर्ष के अंदर करीब कल्याणकारी योजना के माध्यम से करके नहीं जाति देखकर के नहीं बल्कि सबका साथ और सबके विकास के मंत्र के माध्यम से 140 करोड़ जनता को परिवार मानकर के भारत के विकास में उनके योग उनका योगदान हो सके और भारत अपने नागरिकों के जीवन में खुशहाली रह सके। इस विश्वास के साथ पीएम मोदी ने कार्य किया है। आज भारत में विरासत है तो विकास भी है। सुरक्षा है तो सम्मान भी है। गरीब कल्याण है तो समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को यात्रा के साथ उसकी भी सहभागी बनकर के कार्यक्रम को आगे बढ़ने का कार्य मोदी जी के नेतृत्व में भारत बखूबी आगे बढ़ा रहा है।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *