[ad_1]
जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया, लोगों ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। लोगों को उनका वेडिंग लुक बेहद ही कमाल का लग रहा है। पेस्टल रंग के लहंगे में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं राघव का लुक भी काफी डैशिंग है। इसके पहले भी दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी, जिसमें परी एक दम राजकुमारी लग रहीं थीं। इसके साथ ही राघव भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे।
सबसे पहले बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लुक की तो उन्होंने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पेस्टल रंग का लहंगा चुना था। इस लहंगे में वो इतनी खूबसूरत लग रहीं थी, कि उन पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल होता जा रहा था।
अब जरा राघव चड्ढा के लुक पर नजर डालें तो आपको उनका रॉयल अंदाज देखने को मिलेगा। व्हाइट रंग की शेरवानी में राघव एक दम राजकुमार लग रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने क्रीम रंग का साफा बांधा था, जो उनके लुक को और रॉयल बना रहा था।
अपनी शादी के दिन परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे के साथ काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। पेस्टल रंग के साथ ग्रीन ज्वेलरी और खुले बाल उन्हें और खूबसूरत बना रहे थे। हाथों में कलीरे भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे
परिणीति ने अपनी शादी में जो चुनरी सिर पर डाली थी, वो बेहद खास थी। उनकी चुनरी में उनके पति राघव का नाम लिखा था।
[ad_2]
Source link