[ad_1]
रामपुर। 75 करोड़ के सींगनखेड़ा स्टेडियम को खोलने के लिए अब प्रशासन पर खिलाड़ियों की उम्मीदें टिकी हैं। एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम होने के बाद भी वो बंद पड़ा है और हॉकी खिलाड़ी घास के मैदान पर खेलने को मजदूर हैं। हालांकि, अब डीएम ने जल्द निरीक्षण कर स्टेडियम को शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद हॉकी खिलाड़ियों की उम्मीद जगी है कि जल्द ही वह एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेल सकेंगे।सींगनखेड़ा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पर खेल विभाग की उपेक्षा के ताले पड़े हैं। देखरेख के अभाव में स्टेडियम जर्जर होने लगा है। मैदान में घास भी उग आई है। कई बार खिलाड़ियों ने हॉकी स्टेडियम को खुलवाकर यहां खेल कराने की मांग की, लेकिन हर बार अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मांग को नजरअंदाज कर दिया।
एस्ट्रोटर्फ मैदान होने के बाद भी हॉकी खिलाड़ी घास के मैदान में खेलने को मजबूर हैं। बमनपुरी स्टेडियम में घास के मैदान पर खेलने के बाद जब बाहर जाकर प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ पर खेलते हैं तो प्रदर्शन में कमी आती है। खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम भी कर रही है, लेकिन खेल विभाग की उपेक्षा से खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
बाहर से ही बदहाल नजर आ रहा स्टेडियम
रामपुर। सींगनखेड़ा हॉकी स्टेडियम की काया खेल विभाग की उपेक्षा से बदल गई है। स्टेडियम के बाहर गेट के ताले के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। जिससे दूर से ही स्टेडियम अब बदहाल दिखाई देता है।
वर्जन :
सींगनखेड़ा हॉकी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया जाएगा। जो भी कमियां होंगी उसमें सुधार कराया जाएगा। जल्द ही स्टेडियम शुरू करा दिया जाएगा।
-आकाश सक्सेना, विधायक, रामपुर।
[ad_2]
Source link